प्रहलादनगर की बहुमंजिला इमारत में लगी आग से अफरातफरी

अहमदाबाद | शहर के प्रहलादनगर क्षेत्र में हिरन सर्कल के निकट देव ओरम नामक बहुमंजिला इमारत की 8वीं मझिल में आग लगने से अफरातफरी मच गई| आग लगने से बिल्डिंग में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और कई लोग जान बचाने बिल्डिंग की छत चढ़ गए| धुएं से बचने के लिए लोगों ने बिल्डिंग के शीशे तोड़ दिए| आठवीं मंझिल पर लगी आग का धुआं इमारत की चार मंझिलों में फैल गया| जिससे इन मंझिलों की ऑफीस में काम कर रहे लोगों का दम घुटने लगा| हांलाकि खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के साथ ही बिल्डिंग में फंसे लोगों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बाहर निकालने की कार्यवाही शुरू कर दी| फायर की टीम ने लगातार पानी की बौछार कर कुछ देर में आग पर काबू पा लिया| फायर विभाग की टीम ने करीब 100 जितने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसमें 15 से 20 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| आग लगने से बिल्डिंग में फैले धुए से तीन लोग बेहोश हो गए| आठवीं मंझिल पर शोटसर्किट की वजह से आग लगी होने का प्राथमिक अनुमान है| अहमदाबाद महानगर पालिका के आयुक्त ने फायर सेफ्टी के अभाव से घटी इस घटना के चलते बिल्डिंग को सील करने का आदेश दिया है|
