चेन्नई और केकेआर के स्पिनरों में रोमांचक मुकाबले के आसार 

चेन्नई ।  आईपीएल में मंगलवार को महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में रोमांचक संघर्ष होना तय है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। अभी तक दोनो ही टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं और अब वह इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष पर आना चाहेंगी। चेन्नई की टीम जहां पंजाब सुपरकिंग्स पर जीत से उत्साहित है वहीं कार्तिक की टीम ने राजस्थान को हराया है, ऐसे में उसका मनोबल भी बढ़ा हुआ है। दोनो ही टीम के पास विशेषज्ञ स्पिनर हैं, ऐसे में मुकाबला बराबरी का है। लिहाजा बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा हैं। वहीं केकेआर के पास कुलदीप यादव, सुनील नारायण और पीयूष चावला हैं। अब देखना यह है कि किस टीम के स्पिनर अपना जादू दिखाते हैं हालांकि मेजबान चेन्नई को घरेलू मैदान का लाभ मिलेगा। सुपर किंग्स के लिये शानदार फार्म में चल रहे आंद्र रसेल को रोकना आसान नहीं होगा। रसेल इस आईपीएल में शानदार फार्म में हें। वहीं दूसरी ओर चेन्नई को फाफ डु प्लेसिस के साथ ही धोनी और सुरेश रेना और अंबाति रायडू से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
इस मैच से पहले धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम ने शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से हराया। इसके बाद भी दिनेश कार्तिक की टीम के सामने उनकी राह आसान नहीं होगी। केकेआर ने रविवार की रात राजस्थान रायज्ल को शिकस्त दी थी। केकेआर के पास कार्लिस ब्रेथवेट , क्रिस लिन और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ी हैं जो कभी भी पास पलट सकते हैं। 

Leave a Reply