तालाब में मछली पकड़ने गई चार महिलाओं सहित पांच की मौत

गुजरात के दाहोद जिला के सारमारिया तालाब में मछली पकड़ने गईं चार महिलाओं सहित पांच की मौत हो गई। दमकल कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत के बाद इनके शव बाहर निकाले।
गहराई से अनभिज्ञ इन महिलाओं ने मछली पकड़ने के लिए तालाब के बीच में जाला डालने के साथ उसे खींचते समय गहरे पानी में डूबने लगी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तालाब के किनारे एकत्र हो गए।
जालोद पुलिस और दमकल को जानकारी देने पर पहुंच दमकल कर्मियों व स्थानीय तैराकों की मदद से शव बाहर निकाल उन्हें पोस्टमार्टम के लिए झालोद सरकारी अस्पताल भेज दिया। इस घटना में सीमा लिया गांव का अर्जुन नामक एक व्यक्ति भी शामिल हैं।
मृतकों में समुबेन सुकेशभाई सेवला वसैया (40), पिंकल बेन सुकेशभाई वसैया-(13), पालबेन भूराभाई बारिया (17), पिंकल बेन भूराभाई बारिया (15), अर्जुन भाई समूडा भाई बारिया शामिल हैं।
