जूनागढ़ से पीएम मोदी की हुंकार, जीतकर फिर बनाएंगे सरकार

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सौराष्ट्र के जूनागढ़ से हुंकार करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव जीतकर फिर एक भाजपा सरकार बनाएगी| बीते पांच साल में कांग्रेस को जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया है और आगामी 5 साल में वह जेल में होगी|
लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद आज पहली बार गुजरात आए पीएम मोदी ने जूनागढ़ की कृषि यूनिवर्सिटी में आयोजित जनसभा में लोगों से सवाल किया कि आपके पुत्र ने जो सरकार चलाई है, उससे आपको गर्व होता है? मोदी ने कहा कि बीते पांच साल में उन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा| जबकि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस के साथ एक और घोटाला जुड़ गया है| सबूत के साथ एक नया घपला कांग्रेस नेता के खाते में जमा हुआ है| तुगलक रोड इलेक्शन घोटाला कर कांग्रेस गरीब के मुंह से निवाला छीनकर अपना पेट भर रही है| गर्भवती महिलाओं के भेजा जानेवाला रुपया कांग्रेस लूट रही है| उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश कांग्रेस का एटीएम बन गया है| राजस्थान और छत्तीसगढ़ में यही हाल होगा, क्योंकि कांग्रेस केवल जनता के रुपए लूटने ही सत्ता में आती है| उन्होंने कहा कि जब आतंकवाद हटाने की बात करते हैं तब कांग्रेस मोटी हटाओ की बात करती है| ऐसी कोई गाली नहीं है जो कांग्रेस ने इस चौकीदार को नहीं दी हो| कांग्रेस हमेशा गुजरात से नफरत करती रही है| सरदार पटेल की कांग्रेस ने उपेक्षा की| यदि सरदार पटेल नहीं होते तो आज जूनागढ़ कहां होता? सोमनाथ की दशा कैसी होती? मोरारजी देसाई के साथ भी कांग्रेस ने अन्याय किया और उनकी चुनी हुई सरकार गिरा दी| अब मेरी बारी है| लेकिन इस चाय वाले ने पांच साल सरकार चलाई और वह भी पूरे दम-खम के साथ| मोदी ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि गुजरात की मिट्टी की ताकत है| विश्व के देशों के साथ मिलकर काम करना गुजरातीयों को मूल स्वभाव रहा है|
प्रधानमंत्री ने कहा कि गांव और शहर का विकास हमारा ट्रेक रिकार्ड है| कांग्रेस के टेप रिकार्ड में एक ही गाना बजता है, “मोदी हटाओ, मोदी हटाओ”| इसके अलावा कांग्रेस के पास कोई एजन्डा नहीं है| सरदार पटेल ने इसी कांग्रेस को अपने पुरुषार्थ से सींचा था| उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों का समर्थन करती है जो जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करन चाहते हैं| कांग्रेस ऐसे लोगों के साथ खड़ी है जो एक देश में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं| जम्मू-कश्मीर में हमेशा देश को तोड़ने की बात होती है| उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए देश ने अपने वीर सपूतों का बलिदान दिया है| हिन्दुस्तान का कोई ऐसा राज्य नहीं होगा, जहां के सपूतों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति नहीं दी हो| मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत का निर्माण किया| जबकि नेहरू की गलत नीतियों के कारण आज देश का लहू बह रहा है| मौजूदा सरकार के फैसलों में देशहित सर्वोपरी है| भारत के विभाजन के दौरान उथल पुथल के बीच सरदार ने सेना को आदेश दिया था, जिस पर नेहरू न सवाल उठाए थे| सरदार पटेल के उसी साहसी फैसले के कारण कश्मीर का इतना हिस्सा भारत के पास है|
पीएम मोदी ने कहा कि देश में डर का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है| वास्तव में सर्जिकल और एयर सर्जिकल स्ट्राइक से कांग्रेस डर गई है| एक समय था जब देश में बम धमाके होते थे और रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार ऐसी घटनाओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती थी| जो सेना इसका जवाब दे सकती थी, उसे भी रोका जाता था| वहीं लोग आज भारत की सेना पर संदेह कर रहे हैं और सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं| मौजूदा सरकार की देश की सुरक्षा प्राथमिकता है| उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि पांच साल में उन्हें जेल के दरवाजे तक पहुंचा दिया है और अगले पांच साल में जेल के अंदर होंगे| इस देश को जिस किसी ने भी लूटा है, उससे एक एक पैसे की वसूली करके रहूंगा| मध्य प्रदेश को छह महीने में कांग्रेस ने कंगाल कर दिया है| मध्य प्रदेश से ट्रेलर है यदि हिन्दुस्तान में कांग्रेस ने सरकार बनाई तो ऐसी फिल्म बनेगी कि हमारे हाथ कुछ नहीं बचेगा|

Leave a Reply