कोई वोटों के साथ नोट मांग रहा; कहीं कमल आसन के जरिए दी जा रही नसीहत

पटियाला संसदीय सीट से पंजाब फ्रंट के बैनर तले चुनाव लड़ रहे निवर्तमान सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी वोट के साथ नोट भी मांग रहे हैं। भरे पंडाल में लोगों के सामने झोली फैला कर खड़े हो जाते हैं। वे रोज सुबह भी निकलकर लोगों से मिलकर झोली फैलाकर वोट के साथ नोट भी देने को कहते हैं। कोई अपने मन-मुताबिक दस रुपए तो कोई 50 रुपए दान में दे देता है। गांधी कहते हैं कि मुकाबला राजमहल से है और मैं आम आदमी हूं। उनका चुनाव पब्लिक अपनी जेब से पैसे खर्च करके लड़ रही है।

2014 के इलेक्शन में खर्चे थे 36 लाख रुपए…

कुल संपत्ति- 4.51 करोड़ रुपए 
चल संपत्ति 

1.63 करोड़- धर्मवीर गांधी 
55.35 लाख- पदमा कौशल (पत्नी) 

अचल संपत्ति 
1.42 करोड़- धर्मवीर गांधी 
90.45 लाख- पदमा कौशल (पत्नी) 

स्कॉर्पियो समेत 3 कारें हैं, पत्नी के पास 800 ग्राम सोना है। 
64.88 लाख इनकम टैक्स रिटर्न भरा… 
डॉ. गांधी ने 2012-13 में इनकम टैक्स रिटर्न 64 लाख 88 हजार 790 रुपए भरा। उनकी पत्नी ने 6 लाख 81 हजार 120 रुपए भरा। 
*जो 2014 में चुनाव आयोग को बताया 

  •  

Leave a Reply