बिहार के सीएम नीतीश ने की नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ, कहा-बेस्ट हैं हमारे पीएम

पटना,:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। उनके साथ मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। पीएम मोदी के भाषण से पहले सीएम नीतीश ने जनता को संबोधित किया। नीतीश कुमार ने मंच से पीएम मोेदी की जमकरतारीफ की और कहा कि वो बेस्ट पीएम हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी एेसे पीएम हैं, जिनके मन में देश की रक्षा के लिए पूरी सतर्कता रहती है। हमारे पीएम एेसे हैं जिन्हें आतंकवाद के खिलाफ जो भी जरूरी कार्रवाई होती है उसे करने में देरी नहीं करते हैं।इसके साथ ही वो देश के गरीब-गुरबा लोगों के लिए काम करने में जुटे रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक एेसी योजना है, जिसमें गरीब परिवार को हर साल इलाज के लिए 500000 देने की योजना है जिसका लाभ लोगों को मिलने लगा है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना है जिसके तहत सरकार दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को हर साल 6000 रुपये देगी।

नीतीश ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास का लक्ष्य है। बिहार का विकास दर देश के दूसरे राज्यों से ज्यादा है। बिहार का विकास दर आज दो लाख करोड़ हो गया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम ने आंतकवाद पर मजबूती से काम किया है। उन्होंने बरौनी खाद कारखाना की  शुरुआत की और इसके साथ ही पटना में मेट्रो रेल परियोजना की शुरूआत की। नीतीश ने नाम लिए बिना लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि पति-पत्नी के शासन में बिहार में विकास नहीं हुआ। आज बिहार में हर वर्ग के लोगों को सात निश्चय योजना का लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply