पुरानी दुश्मनी के चलते बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से वार….

राजधानी दिल्ली में 18 साल के युवक पर चार लोगों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना दिल्ली के कल्याणपुरी में घटी है। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि यह घटना एक पुरानी दुश्मनी के चलते घटी है।
पुलिस ने कहा कि शनिवार सुबह उनके पास पीसीआर कॉल आया, जिसके वे मौके पर पहुंचे। चाकू से घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने बताया कि युवक को चाकू से 21 बार गोदा गया, जिसके बाद उसे एम्स ले जाया गया। एम्स के डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जांच जारी है। इस घटना के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। साथ ही पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
