ई-टेंडरिंग घोटाले में ऑस्मो कंपनी के तीन संचालक गिरफ्तार

भोपाल,मध्य प्रदेश के ई-टेंडरिंग घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने पहली कार्रवाई करते हुए ऑस्मो कंपनी के तीन संचालकों विनय चौधरी, वरुण चौधरी और सुमित गोलवलकर को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को ब्यूरो की टीम ने भोपाल में मानसरोवर कॉम्पलेक्स स्थित कंपनी के दफ्तर में छापा मारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी केवल डिजिटल सिग्नेचर ही नहीं बनाती है, बल्कि अखबार भी निकालती है। जिसमें टेंडर्स की जानकारी दी जाती है।  उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू ने बुधवार को जल निगम, पीडब्ल्यूडी, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, जल संसाधन विभाग के अफसरों के साथ ही आठ कंपनियों के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 120 बी व आईटी एक्ट की धारा-66 के अलावा कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply