प्रदेश में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार बढ़ा : चौहान

भोपाल। चुनाव में वक्त है बदलाव का नारा देकर सत्ता में आयी कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में चारों ओर त्राहिमाम मची हुई है। उम्मीद थी कि सरकार जनहित में कुछ काम करेगी, लेकिन जिस तरीके से बीते तीन माह में सरकार ने निर्णय लिए है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। यह कांग्रेस की कार्य संस्कृति को दर्शाता है। झूठे वादों और जनता में भ्रम का वातावरण पैदा करने वाली यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहा पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के जिला केंद्रों में भ्रष्ट प्रदेश सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया। भोपाल में धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया। धरने में प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी सहित जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
– राहुल बाबा झूठी कर्जमाफी का ढिंढोरा पीट रहे
चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बाबा ने विधानसभा चुनाव के पहले अपनी जनसभाओं में कहा था कि अगर हम सत्ता में आए दस दिनों में सारे किसानों का कर्जामाफ कर देंगे। लेकिन सरकार को बने तीन माह से अधिक समय बीत चुका है। किसानों का कर्जामाफ नही हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को अब तक 10 मुख्यमंत्री बदल देना चाहिए थे, लेकिन न मुख्यमंत्री बदले है और न किसानों का कर्जामाफ हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में झूठी कर्जमाफी का ढिंढोरा पीट रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सबसे बड़े झूठेले है।
भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेगा
 सांसद आलोक संजर ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार संविधान के विपरीत चलने वाली सरकार है। अत्याचार, अनाचार और भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार के राज में बढा है। ऐसी भ्रष्ट सरकार को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उखाड़ फेकेगा। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ट्रांसफर उद्योग चलाकर काली कमाई की। इस सरकार में ऐसे नजारें देखने को मिलते थे कि जिस अधिकारी का तबादला सुबह जिस जगह होता था, दोपहर तक कहीं दूसरे शहर और शाम होते होते कहीं ओर आदेश हो जाते थे। पैसे लेकर तबादले करना कांग्रेस की कार्य संस्कृति है।
– प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
जिला अध्यक्ष विकास वीरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को कमीशन सरकार बताते हुए कहा कि आयकर विभाग के छापों का कनेक्शन मुख्यमंत्री के चहेतों पहुंचना कांग्रेस के भ्रष्टाचार की व्यवस्था को इंगित करता है।  इस अवसर पर चेतन सिंह, अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी, राम बंसल, केवल मिश्रा, सुधीर जाचक, आरके सिंह बघेल, विष्णु राठौर, जगदीश यादव, सुनील यादव, नितिन दुबे, सत्येंद्र मिश्रा एवं समस्त मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply