एक्सरसाइज के दौरान बाल पसीने से भींग जाते है, तो कैसे करे केयर जाने कुछ टिप्स…. 

एक्सरसाइज के दौरान बाल भी पसीने से भींग जाते हैं और अगर आपने उन्हें अच्छी तरह नहीं सुखाया या वॉश किया, तो इससे बालों की क्वॉलिटी और क्वॉन्टिटी दोनों पर असर पड़ता है। पसीने की वजह से स्कैल्प पर गंदगी जमाकर होकर पोर्स को ब्लॉक कर देती है, जिससे जरूरी न्यूट्रिशन उन तक नहीं पहुंच पाता और इस वजह से उनका वो बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं। डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है, तो बहुत जरूरी है हर बार वर्कआउट के बाद बालों की केयर।  

1. गीले बालों को अच्छी तरह सूखने दें

वर्कआउट के बाद अगर बाल पसीने से बहुत ज्यादा गीले हो गए हैं, तो उन्हें खोलकर अच्छी तरह सूखने दें। लेकिन हां, इस पसीने को सुखाने के लिए ब्लो ड्राई का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

2. शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल

वर्कआउट के बाद नहाने जितना ही जरूरी होता है बालों को भी धोना, तो इस स्टेप को बिलकुल मिस न करें। पसीने के वजह से बालों में धूल व गंदगी चिपक जाती है, तो इन्हें साफ करने के लिए शैम्पू करना बहुत जरूरी है। बालों को टूटने-उलझने से बचाने के लिए कंडीशनर अप्लाई करना दूसरा जरूरी स्टेप है। कंडीशनर को बालों पर 3-5 मिनट तक लगाकर रखें उसके बाद पानी से धो लें। बाल पूरी तरह से सफाई हो जाएं इसके लिए दो बार शैम्पू करें।

3. गुनगुने पानी का प्रयोग करें

वर्कआउट के बाद बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। इससे ऑयल को निकलाना आसान होता है। लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी बालों को डैमेज कर सकता है इस बात का खासतौर से ध्यान रखें। 

4. उन्हें खुला छोड़ दें

बालों को टूटने-उलझने से बचाना है, तो धोने के बाद उन्हें खुद से सूखने का मौका दें। ब्लो ड्रायर के इस्तेमाल से बाल जल्दी सूख तो जाएंगे, लेकिन इससे उनकी ड्राइनेस बढ़ सकती है। 

Leave a Reply