पति ने बहस होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट….

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के माता का थान इलाके में एक शख्स को अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मृतक महिला सुमन राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष थीं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पत्नी के शव के पास पूरी रात बैठा रहा पति 

मिली जानकारी के मुताबिक, रमेश बेनीवाल (35) पूरी रात अपनी पत्नी के शव के साथ दरवाजा अंदर से बंद करके बैठा रहा। वह शनिवार दोपहर को तभी बाहर आया, जब पुलिस मौके पर पहुंची।

15 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस के मुताबिक, बेनीवाल और उनकी पत्नी सुमन की शादी को 15 साल हो गए थे और करीब एक साल पहले ही वे अपने मौजूदा घर में शिफ्ट हुए थे। दम्पति अक्सर झगड़ते रहते थे। उनके बच्चे छात्रावास में रहते हैं। डीसीपी (पूर्व) अमृता दुहन ने कहा,

शुक्रवार रात को भी दंपति के बीच आधी रात को किसी बात पर बहस हुई, जिस पर रमेश ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। बेनीवाल ने बाद में कबूल किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और ओसियां में अपने बहनोई को बुलाया, जिसने जोधपुर में उसके रिश्तेदारों को सूचित किया।

बहनोई समेत वे सभी मौके पर पहुंचे, लेकिन बेनीवाल ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। आख़िरकार जब पुलिस आई तो उसने ताला खोलकर कुंडी खोल दी। 

वह अपनी पत्नी के शव के पास बैठा था। हमने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और सुमन की हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया।

लकड़ी का कारोबार करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, रमेश लकड़ी का कारोबार करता था और 2-3 महीने में एक बार घर आता था, जबकि सुमन पहले एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी और बाद में आरएलपी में शामिल हो गई। डुहान ने कहा कि प्रथम दृष्टया, पीड़िता का राजनीति में शामिल होना दंपति के बीच विवाद का कारण प्रतीत होता है, लेकिन जांच चल रही है।

Leave a Reply