ऐ‎लियन धरती पर आए तो इंसानों का कर देंगे खात्मा

वॉशिंगटन । या‎दि ए‎लियन धरती पर आए तो इंसानों का खत्मा हो जाएगा। कुछ इसी तरह की चेतावनी बर्कले एसईटीआई रिसर्च सेंटर से संबद्ध एक स्वदेशी अध्ययन वर्किंग ग्रुप ने दी है। गौरतलब है ‎कि दु‎निया में ए‎लियन को लेकर काफी कुछ ‎रिसर्च की जा रही है। साल 2023 में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब एलियन का जिक्र किया गया हो। साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में चार रहस्यमय चीजें, देखने को मिली थीं। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ-16 विमानों ने मिसाइल से इन्हें मार गिराया। इसके बाद एक मौका आया जब नेवी के पायलट का यूएफओ कॉन्टैक्ट का लीक फुटेज दिखा। इसके बाद जून में एक स्वतंत्र विश्लेषण से पता चलता है कि अमेरिकी सरकार की एक गुप्त एजेंसी यूएफओ से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। ए‎लियन और इंसानों का आमना सामना होने पर जो प्र‎तिक्रिया होगी वह डरावनी होगी। पृथ्वी के बाहर कोई जीवन बैक्टीरिया के रूप में होगा तो वह भी एलियन ही कहलाएगा। लेकिन हम यहां उस अलौकिक जीवन की बात कर रहे हैं, जो इंसानों की ही तरह समझदार होंगे। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक अगर ऐसा होता है, तो मनुष्यों को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा। 
एलियन जीवन की खोज करने वाले बर्कले एसईटीआई रिसर्च सेंटर से संबद्ध एक स्वदेशी अध्ययन वर्किंग ग्रुप का कहना है कि एलियन से मिलना ठीक वैसे ही होगा, जैसे पहले कुछ इंसानी संस्कृतियां आपस में मिली हैं। उन्होंने कई सदियों पहले इसानी संस्कृति संपर्क का अध्ययन किया। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और अमेरिका में दो संस्कृतियों के मिलन को देखा गया। जहां कई बार हिंसा हुई और महामारी फैली। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अगर एलियन मिल गए तो संपर्क कौन करेगा। ग्रुप का कहना है कि एलियन से सीधा कॉन्टैक्ट मिलिट्री, कॉर्पोरेट और वैज्ञानिक करेंगे। नासा अंतरिक्ष में सिग्नल भेजता है। इसके अलावा एसईटीआई के वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी सिग्नेचर का भी पता लगाते हैं।
ग्रुप के मुताबिक एलियन से मिलने के लिए ज्यादा उत्सुक नहीं होना चाहिए। अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वह इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। उनका आना खतरनाक हो सकता है। 
हालां‎कि मनुष्य का ए‎लियन से सामना और इसके खतरों को दिखाने के लिए उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक संपर्कों का सहारा लिया। ग्रुप का कहना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब पहली बार यूरोप से अमेरिका गए तो वहां के लोगों को मारा और गुलाम बना लिया। अगर एलियन धरती पर आते हैं तो यहां पर भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

Leave a Reply