कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने BJP को घेरा….

आगरा। आगरा में कांग्रेस की संविधान बचाओ संकल्प सभा में मणिपुर के हालातों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान बचेगा, तभी मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बात करेंगे। मणिपुर में उनके दल की सरकार है, लेकिन वह संसद में इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

आइएनडीआए जीतेगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा

किदवई पार्क स्थित होटल श्याम में आयोजित सभा में वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अनवरत चलकर संविधान को बचाना है। आज लोगों को समझाने की जरूरत है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी सूरत में आइएनडीआइए को जिताना है, तभी लोकतंत्र और संविधान बच सकेगा। 2024 में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों से पार्टी के गठबन्धन के सवाल पर खाबरी ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान और सेक्युलरिज्म में आस्था रखने वाले दलों को अपनी यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था। एक बार फिर उन्होंने न्योता दिया है। जो दल संविधान, लोकतंत्र को बचाने का हौसला रखते हैं वो आइएनडीआइए में शामिल होंगे। जिस दिन आइएनडीआइए का गठन किया गया, उसी दिन से एनडीए के नेताओं के पेट में दर्द होने लगा।

एनडीए को उखाड़ फेकेंगे

कांग्रेस के कमजोर संगठन और विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरन्तर महंगाई, बेरोजगारी से लड़ रहे ऐसे लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं, जो एनडीए को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों को टिकट दिए जाने के सवाल पर खाबरी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की अपनी सोच है। केंद्रीय नेतृत्व जो तय करेगा, उसे मानना होगा। हमारी चाहत आइएनडीआइए को जिताने की और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की है। आइएनडीआइए में नेतृत्व की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर खाबरी ने कहा कि कांग्रेस क्षेत्रीय दल नहीं है, वह राष्ट्रीय दल है। राहुल गांधी जननायक हैं, उन्हें नेतृत्व करना चाहिए।

Leave a Reply