कैथल की बेटी गीत गाकर देशवासियों को कर रही मतदान के लिए जागरुक

कैथल की बेटी लता सैनी ने एक गीत के माध्यम से आने वाले 2019 लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में होने जा रहे 12 मई के चुनाव को लेकर लोगों को जागरूक किया. जिसमें यह गाना देश के वोटर को जागरूक करने के लिए गाया गया है. इस गाने के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि इस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने जाएं, जिससे देश का लोकतंत्र मजबूत बने.
इस गाने में इस बेटी ने लोगों जागरुक करते हुए कहा कि देश के लिए एक अच्छे नेता का चुनाव किया जा सके इसके लिए मतदान जरूर करें. सभी लोगों को अपने सभी जरूरी काम छोड़ कर सबसे पहले वोट डालना चाहिए. उसके बाद अन्य काम करने चाहिए.
इसी कारण लता सैनी ने एक सुरीला गीत गाकर हरियाणा व देश के मतदाताओं को जागरूक किया है. लता सैनी खुद इस बार पहली बार वोट डालने जा रही है. उसे यह मौका इन चुनावों में पहली बार मिला है. लता एक कॉलेज छात्रा है और गीतों के माध्यम से लता सैनी ने पहले भी लोगो को समाज से जुड़े कार्यों के लिए प्रेरित किया है.
