UP Board Result 2019: 10वीं में गौतम और 12वीं में तनु बनी टॉपर

नई दिल्ली : UP Board Result 2019, यूपी बोर्ड (UP Board) की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार 10वीं कक्षा में 80.07 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं 12वीं में 70.06 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. 10वीं कक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है. उन्हें 600 में से 583 अंक मिले हैं. गौतम को 97.17 फीसदी अंक मिले हैं. इसके साथ ही बागपत की तनु तोमर ने 12वीं में टॉप किया है.
दसवीं में टॉपर
1- गौतम रघुवंशी 97.17% (कानपुर)
2- शिवम 97% (बाराबंकी)
3- हिमांगी 96.83% (बाराबंकी)
इंटरमीडियट में टॉपर
1- तनु तोमर 97.80% (बागपत)
2- भाग्यश्री उपाध्याय 95.20% (गोंडा)
3- आकांक्षा शुक्ला 94.80% (कोरान्व प्रयागराज)
परिणाम आने के साथ ही 58 लाख छात्रों कर इंतजार खत्म हो गया. हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं अव्वल रहीं और अपना परचम लहराया. यूपी बोर्ड की तरफ से दोहपर परीक्षा परिणाम वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जारी किया गया. छात्र कुछ अन्य वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं. एसएमएस के मध्यम से भी परीक्षा परिणाम की जानकारी मिल जाएगी.
नई दिल्ली : UP Board Result 2019, यूपी बोर्ड (UP Board) की तरफ से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार 10वीं कक्षा में 80.07 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. वहीं 12वीं में 70.06 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. 10वीं कक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है. उन्हें 600 में से 583 अंक मिले हैं. गौतम को 97.17 फीसदी अंक मिले हैं. इसके साथ ही बागपत की तनु तोमर ने 12वीं में टॉप किया है.
दसवीं में टॉपर
1- गौतम रघुवंशी 97.17% (कानपुर)
2- शिवम 97% (बाराबंकी)
3- हिमांगी 96.83% (बाराबंकी)
इंटरमीडियट में टॉपर
1- तनु तोमर 97.80% (बागपत)
2- भाग्यश्री उपाध्याय 95.20% (गोंडा)
3- आकांक्षा शुक्ला 94.80% (कोरान्व प्रयागराज)
परिणाम आने के साथ ही 58 लाख छात्रों कर इंतजार खत्म हो गया. हर बार की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं अव्वल रहीं और अपना परचम लहराया.
58 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा
फरवरी-मार्च 2019 में आयोजित की गई परीक्षा में कुल 58 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 7 से 28 फरवरी 2019 के बीच हुई थीं. वहीं कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च को संपन्न हुई थीं. प्रदेशभर में कुल 8354 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराई गई थी. हाईस्कूल में 3195603 और इंटरमीडिएट में 2611319 छात्र पंजीकृत हुए थे.