स्टटगार्ट ओपन के सेमीपफाइनल में पहुंची ओसाका

स्टटगार्ट । जापान की नाओमी ओसाका ने स्टटगार्ट ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-आठ मुकाबले में डोना वेकिक को हराकर कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ओसाका 21 फाइनल सेट में 1-5 से पिछड़ गई थीं पर उन्होंने वेकिक को 6-3, 4-6, 7-6 (7/4) से हराकर कर अगले दौर में जगह बनायी।
ओसाका ने जीत के बाद अपनी खराब फार्म की खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने इस वर्ष आस्ट्रेलिया ओपन जीता है इसके बाद भी पता नहीं लोग ऐसा क्यों कह रहे हैं कि मेरा सत्र खराब चल रहा है।' मेलबोर्न में अपने करियर का दूसरा खिताब स्लेम जीतने के बाद से ओसाका किसी भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थीं। उन्हें दुबई, इंडियन वेल्स और मियामी में शुरूआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है पर स्टटगार्ट में जीत का सिलसिला जारी है।
