भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिये जुटे कार्यकर्ता- सत्यनारायण सत्तन

इंदौर । शनिवार को सुबह खेड़ापति हनुमान मंदिर, सिरपुर पर खेड़ापति हनुमान की पूजा अर्चना कर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, पूर्व महापौर उमाशशि शर्मा, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयदीप जैन, महामंत्री मुकेश राजावत, घनश्याम शेर, जनसंपर्क प्रभारी नानूराम कुमावत, गोलू शुक्ला, गुलाब ठाकुर, कमल वर्मा, संदीप दुबे, सतीश शर्मा की उपस्थिति में जनसंपर्क प्रारंभ किया। 
जनसंपर्क प्रारंभ करने से पूर्व श्री लालवानी ने अपने घर से माताजी के चरण छूकर आशीर्वाद लिया, माताजी ने उनको दही खिलाकर मुँह मीठा करवाया। उसके पश्चात श्री लालवानी खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे, वहाँ उन्होंने विधिवत हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की, मंदिर के संत श्री श्री 1008 जगदीशजी महाराज की चरण वंदना कर आशीर्वाद लिया, फिर गौ माता का पूजन किया, तत्पश्चात वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन और कृष्णमुरारी मोघे के चरण छूकर आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क प्रारंभ किया। 
सुबह जनसंपर्क खेड़ापति हनुमान मंदिर से शुरू होकर सिरपुर, चंदन नगर, गंगा नगर, केशव द्वार, जय भवानी नगर, राजनगर, नगीन नगर, कालानी नगर सब्जी मंडी रोड, कालानी नगर चौराहा, सुखदेव नगर से होते हुए गुरुकृपा नगर पर समाप्त हुआ। तत्पश्चात जनसंपर्क शाम 4 बजे से बडवाकी चौकी से प्रारंभ, जिन्सी, कंडीलपूरा, जनता कालोनी, बडागणपति चौराहा, अंतिम चौराहा, कैलाश मार्ग मेनरोड, मल्हारगंज, टोरी कार्नर, गोराकुण्ड चौराहा, अहिल्यापूरा बजरंग मंदिर पर समापन हुआ। 
चंदन नगर में जीप से संबोधित करते हुए सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि भाजपा विकास का पर्याय है, भाजपा की परंपरा है, विकास, विकास और विकास…..यदि देश के भविष्य को भ्रष्टाचार, आतकंवाद, अलगाववाद, देशद्रोही ताकतों से बचाना है, तो कमल खिलाना है। भाजपा को जिताना है, शंकर लालवानी को सांसद बनाना है,  माँ भारती को पुनः विश्व गुरु बनाना है। कार्यकर्त्ता कमर कस ले, कोई घर न छूटे, हर घर से भाजपा का कमल खिलाना है। 
कालानी नगर चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्री लालवानी ने कहा कि ये देश की जनता का चुनाव है, उसे दो विचारधाराओं में से एक का चुनाव करना है, एक तरफ राष्ट्रवाद की विचारधारा है, तो दूसरी ओर देश को तोड़ने वाली विचारधारा है। आतंकवाद और देशद्रोहियो का समर्थन करने वाली विचारधारा है। एक और नरेंद्र मोदीजी जैसा कुशल नेतृत्व है, जिसने पूरे विश्व मे भारत माता का मान बढ़ाया है, तो दूसरी ओर बाराती तैयार है, पर दूल्हा कौन है ये भी नही पता, 17 सेहरे तैयार है, पर कौन इसे पहनेगा इसका पता नही है। आप अपने आने वाले कल को और बेहतर करना चाहते है, तो मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाना है।
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि तेजी से विकसित होते शहरों में हमारा इंदौर शामिल है, मोदीजी ने देश के विकास को नई गति दी है, ताई ने इंदौर के विकास की जो इबारत लिखी वो आपके सामने है, इंदौर के विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने शंकर लालवानी को लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर भेजा है, हमें उन्हें जिताकर मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर देश को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर जे.पी मूलचंदानी, लोकेन्द्रसिंह राठौर, सुरेंद्र वाजपेयी, मनोज मिश्रा, दीपक जैन टीनू, राजेश चौहान, चंगीराम यादव, गोपाल मालू, नीता शर्मा, अश्विनी शुक्ला, संतोष गौर, विजय बिंजवा, राजेश शर्मा, रमाकान्त गुप्ता, प्रिंसपाल टोंग्या, गोविंद पंवार, मोहन ठाकुर, संकल्प वर्मा, कपिल जैन, विशाल गिदवानी, गणपत कसेरा, पवन शर्मा, हरीश डावानी, मनोज काला, गजराजसिंह सिसोदिया, मुकेश अग्रवाल, भगवतीप्रसाद शर्मा, वैंक्टेश्वर शर्मा, पदमा भोजे, ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, ज्योति पंडित, तुलसी प्रजापत, रेणुका प्रताप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
:: झलकियां :: 
– विधायक सुदर्शन गुप्ता पूरे समय जीप पर श्री लालवानी के साथ रहे।
– शादी व्याह में बन्ना बन्नी के गीत गाने वाली राजस्थान से आई सीता ने जनसंपर्क में प्रचार वाहन से गीत गाया कि ““मोदी जी ने सबकी नींद उड़ा दी रे, घर मे घुसकर मारा दुश्मनों को, है उसकी छप्पन इंच की छाती रे..““
– गुरुकृपा नगर (पल्हर नगर, साठ फ़ीट रोड) के निवासी मोहनलाल सोनी के पुत्र अक्षय सोनी का विवाह 28 अप्रैल को होना है, जब गुरुकृपा कॉलोनी के सामने से जनसंपर्क निकाला तब दूल्हा बने अक्षय अपने मित्रों के साथ जीप में सवार नेताओ को खड़े हुए देख रहे थे, तब शंकर लालवानी अपने वाहन (खुली जीप) से उतर कर दूल्हे को बधाई देने पहुँच गए। उन्होंने दूल्हे को बुके देकर विवाह की शुभकामनाएं दी…दूल्हे अक्षय सोनी ने शंकर लालवानी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, तभी दूल्हे की दादी ने लालवानी जी को सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद देते हुए कहा कि मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और आपकी भी विजय होगी…
– अंजनी नगर में ताजा बन रहे गाँठियो की महक जब ललवानी तक पहुँची तो उन्होंने गांठिये बुलवा लिए और चलती गाड़ी में जनसंपर्क के बीच गाँठियो का लुफ्त लेते रहे।
– पल्हर नगर 60 फिट रोड पर मिठाई विक्रेता के आग्रह पर श्री लालवानी ने शिकंजी पी।
– महिला कार्यकर्ता जनसंपर्क में उत्साह पूर्वक नृत्य करती हुई चल रहे थी।
–  कई मंचो से श्री लालवानी का स्वागत हुआ, व्यापारियों, सामाजिक, शेक्षेणीक, संस्थाओं ने मंचो से आत्मीय स्वागत किया।
– आज विधानसभा क्षेत्र क्र. 2 में करेंगे जनसम्पर्क :: 
लोकसभा प्रत्याशी शंकर लालवानी का जनसंपर्क रविवार 28 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे पशुपतिनाथ मंदिर, बजरंग नगर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ करेंगे। इसके पश्चात वार्ड क्र. 27 बजरंग नगर मजदूर चौक से बजरंग नगर, वार्ड क्र. 28 मेघदूत नगर गली नं 15, 17, 18, 19, 20, राम नगर मुख्य मार्ग, खाती समाज धर्मशाला, बडी भमेरी मेनरोड, भमोरी प्लाजा, सयाजी होटल चौराहा, वार्ड क्र. 29 कृष्णा डेरी से किग डेरी चौराहा, सिक्का स्कूल मेनरोड, पंचांअमृत स्वीटस से 54 बाजार मेनरोड, मेघदूत गार्डन के सामने, मेरियट होटल, बापट चोराहा, वार्ड क्र. 22 बापट चौराहा से सुखलिया मेनरोड, श्रीस्वीट्स, ए सेक्टर, से रविदास मार्ग, हीरा नगर, हीरा नगर थाने के सामने होते हुए डीएम सेक्टर, दायर टेण्ड हाउस वार्ड 33 सुखलिया टेम्पो स्टेण्ड से शालीमार बंगलो से स्वास्थ्य नगर, रायल बंगलो, से स्वास्थ्य नगर, सेवा बस्ती, सी सेक्टर, प्रदीप देशपाण्डे के घर भोजन व विश्राम। जनसंपर्क शाम 4 बजे वार्ड 30 अनुप नगर कार्ड से प्रारंभ, मालवीय नगर रोड 2, अनुराग नगर, अनुराग नगर चौराहा, कृष्णबाग चोराहा, सुंंदर नगर, न्यू मालवीय नगर, एमआर 9 चोराहा, मालवीय नगर रोड 2, खाटू श्याम मंदिर, वार्ड 31 श्याम काटू मंदिर से प्रारंभ, अनिल नगर, सोलंकी नगर, मालवीय नगर पूल, मालवीय नगर झोपड पटटी, श्रीराम मंदिर, वार्ड 32 व 34 स्कीम नं. 78 अरण्य मेनरोड से प्रारंभ, संपूर्ण मेनरोड  रघुवंशी चौराहा, क्लासिक चौराहा, स्कीम नं 114, राजीव आवास योजना, ब्लाक नम्बर ए-बी-सी-डी, वार्ड 35 निरंजनपुर नई बस्ती प्रभु दर्शन बिल्डिंग से सिंधी किराना स्टोर पर समापन होगा।

Leave a Reply