आम की फसल खराब होने से किसान ने आत्महत्या कर ली

जूनागढ़ | वंथली के कणजा गांव आम की फसल खराब होने से हताश किसान ने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली| गुजरात में किसानों की हालत दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है| फसल खराब होने या उत्पादन कम होने के कारण किसान कर्जदार होते जा रहे हैं| कर्ज में डूबे किसान को जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो आत्महत्या कर लेते हैं| जूनागढ़ के कणझा गांव में ऐसी एक घटना सामने आई है, जिसमें आम की फसल खराब होने से किसान ने आत्महत्या कर ली| जानकारी के मुताबिक जूनागढ़जिले की वंथली तहसील के कणझा गांव निवासी वालजीभाई भालाणी ने जहरीली दवाई गटगटा ली| परिवार को जब इसका पता चला तो वालजीभाई को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई| वालजीभाई के दो पुत्र हैं, जिसमें एक नौकरी करता हैं, जबकि दूसरा पुत्र व्यवसाय कर रहा है| वालजीभाई ने अपनी बाग में आम के पेड़ लगाए थे, जिसमें पिछले छह साल से बौर नहीं लग रहे थे| छह साल तक काफी मेहनत करने के बावजूद आम के पैड़ों पर बौर नहीं लगने से हताश वालजीभाई ने स्यूसाइड नोट लिखने के बाद जहरीली दवाई पी ली|

Leave a Reply