गुजरात में गर्मी का 17 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

गुजरात में गर्मी ने 17 साल का रिकॉर्ड तो़ड़ दिया है। शनिवार को प्रदेश के मोडासा शहर में सबसे अधिक 48 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। प्रशासन ने अहमदाबाद, राजकोट तथा अमरैली में रेड अलर्ट घोषित किया है।

इमरजेंसी सेवा 108 के आंकड़ों के मुताबिक, 20 अप्रैल से अभी तक प्रदेश में एक हजार से भी अधिक लोगों की गर्मी के कारण पेट में दर्द, डिहाड्रेशन तथा बेहोश होने की शिकायत मिली है। प्रशासन ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, गांधीनगर शहरों में रेड अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की है कि बिना काम दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें। प्रशासन ने लोगों को हल्का खाना खाने तथा गर्मी से बचने के लिए गन्ने का रस, नीबू पानी आदि शीतल पेय पदार्थ पीने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के निदेशक जयंता सरकार ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में पारा 50 डिग्री तक जाने की संभावना है।

शहर तापमान

मोडासा 48

वाव 47

सुरेंद्रनगर 46

अहमदाबाद 45

भुज 45

राजकोट 45

अमरैली

44 कांडला 44

Leave a Reply