हवामहल को नहीं मिलेगा न्यू स्मार्ट पिंक लुक

जयपुर । स्मार्ट सिटी बन रहे जयपुर के चारदीवारी इलाके को एकसार न्यू स्मार्ट पिंक रंगत देने के लिए करीबन 10 करोड रूपए खर्चे जा रहे है लेकिन स्मार्ट सिटी की नई गुलाबी रंगत हवामहल पर नहीं दिखेगी चारदीवारी के इलाको को पारम्परिक गुलाबी रंग की बजाय न्यू स्मार्ट पिंक से रंग रहे जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने हवामहल पर कलर करवाने से इनंकार कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एडमा) ने जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पत्र लिखकर चारदीवारी के बाजारों के साथ ही हवामहल पर भी स्मार्ट पिंक कलर करने के लिए कहा था हवामहल पर होने वाले स्मार्ट पिंक कलर का खर्च भी एडमा वहन करने को तैयार था लेकिन जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बाजारों की रंगत वाला कलर हवामहल पर करने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार हवामहल के झारोखे वाली साइड के मुख्य भाग पर स्मार्ट पिंक कलर करना चुनौती भरा काम है तकनीकी तौर पर हवामहल की फ्रंट साइड में रंग करने के लिए बहुत सावधानी बरतनी होगी इस काम के लिए तकनीकी दौर पर दक्ष और हेरिटेज की समझ रखने वाले कारीगरों की जरूरत पडेगी साथ ही हवामहल पर नया रंग करने में कम से कम 3 महीने का समय लगेगा इतने वक्त तक रंग-रोगन के कारण यहां आने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पडेगा। रंग रोगन के चलते पैडा बांधने से हवामहल का व्यू बाधित होगा जो पर्यटक हवामहल देखने आयेंगे उन्हें हवामहल की खूबरसूरती पूरी तरह से नहीं दिखेगी। रवि गुप्ता एक्सईएन एडमा का कहना है कि एडमा ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पत्र लिखा था कि हवामहल को भी बाजारों के साथ रंग रोगन करवा दो हम खर्चा देने के लिए भी तैयार थे लेकिन उन्होने मना कर दिया।
