रामोल गैंगरेप के फरार आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीम

अहमदाबाद | शहर के रामोल क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं| साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए एक टीम को लगाया गया है| इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और दोनों कबूल कर चुके हैं कि युवती के साथ उनके शारीरिक संबंध थे|
अहमदाबाद के रामोल की एक कॉलेज छात्रा का अपहरण कर चार लोगों ने उसका गैंगरेप किया। गैंगरेप की शिकार गर्भवती हो गई और दिनों-दिन उसकी तबियत खराब होने लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उसकी किडनी भी काम नहीं कर पा रही थी। उसे एक मृत बच्चा हुआ। बीते रोज पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का बयान दर्ज किया गयाथा, जिसमें उसने कहा कि 4 युवकों ने उसका रेप किया। जिसमें से चिराग और अंकित नामक दो आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है| जबकि हार्दिक और राजन की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है| जबकि पुलिस की तीसरी टीम सायन्टिफिक प्रमाण जुटा रही है| मृतक युवती की कॉल डिटेल एवं सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जांच चल रही है। प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि युवती को परीक्षा फोर्म दिलाने के नाम पर किडनैप किया गया था, फिर 4 लोगों ने उसे हवस का शिकार बनाया। तबसे उसकी शारीरिक व मानसिक स्थिति खराब होने लगी थी। कुछ महीने बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उसके पेट में बच्चा पल रहा है।
पीड़िता की मौत के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गई है| गिरफ्तार आरोपियों में से एक अंकित पारेख एबीवीपी का कार्यकर्ता होने का दावा किया जा रहा है| एबीवीपी का नाम सामने आने के बाद एनएसयूआई ने अहमदाबाद में अलग अलग जगहों पर विरोध कर पीड़िता के न्याय देने की मांग की है| वहीं फरार आरोपी भी कई मामलों में संलिप्त होने की बात सामने आई है| देर रात गिरफ्तार चिराग और अंकित का मेडिकल टेस्ट के बाद मजबूत सबूत जुटाने के लिए दोनों का डीएनए टेस्ट भी करवाया गया है|
