मोबाइल चोर का आतंक, ट्रेन से गिरी युवती ने एक पैर गंवाया

सूरत | नवसारी से सूरत की ओर आ रही एक युवती उस वक्त ट्रेन से गिर गई जब एक चोर ने उसके मोबाइल झपट लिया| ट्रेन से गिर गंभीर रूप से घायल युवती का एक पैर काटना पड़ा| 19 साल की युवती को अब जीवनभर बैसाखी के सहारे चलना पड़ेगा|
जानकारी के मुताबिक नवसारी निवासी 19 वर्षीय दिव्या दाफड़ा नामक युवती अपनी बहन से मिलने सूरत जा रही थी| सूरत के निकट पहुंचने पर दिव्या ने अपनी बहन को फोन लगाया| परंतु नेटवर्क नहीं मिलने से वह दरवाजे पर चली गई और बहन से संपर्क करने का प्रयास कर रही थी| उस वक्त एक शख्स ने दिव्या के हाथ से मोबाइल छीन लिया| अचानक घटी इस घटना से दिव्या ने संतुलन गंवा दिया और चलती ट्रेन से नीचे जा गिरी| जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई| गंभीर अवस्था में दिव्या को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका एक पैर काटना पड़ा| एक मोबाइल चोर की हरकत ने भविष्य के सुनहरे सपने देखने वाली युवती को जीवनभर बैसाखी का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया|

Leave a Reply