तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल-डीजल के दाम….

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के जारी किए जाते हैं। शनिवार को महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम यथावत बने हुए हैं। आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव मई 2022 में हुआ था।

कच्चे तेल का क्या है भाव?

कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84.48 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 79.83 डॉलर प्रति बैरल है। कच्चा तेल करीब एक महीने से सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के दाम?

आप एक क्लिक पर आसानी से अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, 9224992249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस कर सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल वन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply