निकाह करके लौट रहे दूल्हे की बोलेरो कंबाइन से टकराई, दुल्हन समेत चार की मौत

यहां टंढारी जीटी रोड पर शहनाई की गूंज मातम में बदल गई। सुबह सात बजे हरियाणा के जगाधरी से निकाह करके लौट रहे दूल्हे अंजुम की बोलेरो सामने से आ रही कंबाइन से टकरा गई। भीषण टक्कर में दुल्हन, दूल्हे की दो भाभियों और एक भतीजे ने दम तोड़ दिया। दूल्हे अंजुम समेत दो की हालत गंभीर है। उनका उपचार एसपीएस अस्पताल में चल रहा है। यह परिवार टिब्बा रोड कृष्णा नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि डोली वाली कार दूल्हा अंजुम खुद चला कर ला रहा था। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अंजुम और हिना की निकाह के दौरान ली गई तस्वीर। अंजुम को क्या पता था कि अगले दिन उसकी नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी।   

मृतकों की पहचान दुल्हन हिना अंसारी (23), दूल्हे अंजुम की भाभी हुस्ना बानो, जरीना जमाल और उसके भतीजे जमशेद आलम के रूप में हुई है। अंजुम के अलावा दुल्हन की सहेली रुख्साना गंभीर रुप से घायल है। बताया जा रहा है कि जगाधरी में रात को निकाह हुआ था। उसके बाद ये सभी बोलेरो से लुधयिाना लौट थे। डंडारी से पुल से उतरते ही कंबाइन से टक्कर हो गई। फिलहाल, एक शव सिविल अस्पताल और तीन को एसपीएस अस्पताल में रखवाया गया हैं।  

घटनास्थल पर दुल्हन समेत चार लोगों की मौत से स्तब्ध खड़ी भीड़। 

सुबह-सुबह हुई भीषण टक्कर में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। 

Leave a Reply