जोड़ों के दर्द से ऐसे मिलेगी राहत

चिकनगुनिया वायरस मच्छरों के काटने से हमारे शरीर में प्रवेश करता है। चिकनगुनिया वायरस का सीधा अटैक हमारे जोडों पर होता है। इसका दर्द इतना तेज होता है कि लोग बेचैन हो जाते हैं। इसके अलावा इस वायरस के हमारे शरीर में जाने पर सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होती है। चिकनगुनिया से निजात पाने के बाद भी हमारे जोड़ों में दर्द रह जाता है और मरीज कई दिनों तक इस दर्द से परेशान रहता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए इन उपायों को आजमा सकते हैं।
इन उपायों को करें
चिकनगुनिया में होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल को लहसून के पेस्ट के साथ मिलाकर जोड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
चिकनगुनिया के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द में बर्फ से सेंकने से काफी फायदा होता है। इसके लिए बर्फ को एक तौलिए में रखकर जोड़ों में दर्द वाली जगह पर सेंकने से आराम मिलता है।
अंगूर का सेवन- चिकनगुनिया के दर्द में गाय के दूध के साथ बिना बीज वाले और सूखे अंगूर का सेवन करने से आराम मिलता है। इसके सेवन से चिकनगुनिया के वायरस मर जाते हैं।
अश्वगंधा का सेवन करने से चिकनगुनिया के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
गाजर खाने से चिकनगुनिया के दर्द में लाभदायक है। गाजर खाने से शरीर में चिकनगुनिया से होने वाले प्रभाव से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।
चिकनगुनिया के दर्द में व्यायाम करना बहुत असरकारक होता है। नियमित व्यायाम से जोड़ों का दर्द कम होने लगता हैं।
नारियल के तेल से जोडों में मसाज करने से चिकनगुनिया के दर्द में फायदा होता है। इसके अलावा आप नारियल के पानी का सेवन कर सकते हैं।
