ड्यूटी देने आए बीएलओ की सीढिय़ों से गिरने से मौत

जोधपुर । लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में ड्यूटी देने आए एक बीएलओ की सोमवार को जोधपुर जिले में सीढिय़ों से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया है। मृतक कर्मचारी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार हादसा जोधपुर जिले के देचू थाना इलाके में सेतरावा गांव में सोमवार को सुबह हुआ। वहां कार्मिक शैतान सिंह सेतरावा गांव में मतदान केन्द्र पर बीएलओ के रूप में ड्यूटी देने आए थे। इसके लिए वे रविवार रात को सेतरावा गांव पहुंच गए थे। वे रात को गांव में स्कूल की छत पर सो रहे थे। सोमवार को अलसुबह वे सीढिय़ों से उतर रहे थे, इसी दौरान लडख़ड़ाकर सिर के बल नीचे गिर पड़े। गिरने से शैतान सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस पर अन्य कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर देचू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक कर्मचारी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply