पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक्टेंशन का उद्घाटन

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के एक्टेंशन द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25  का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक की यात्रा में लगभग 21 मिनट का समय लगेगा। यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर अंडरग्राउंड फैसिलिटी है, जो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सीधे जुड़ा होगा।इस नए स्टेशन पर यात्रियों का आना जाना उसी दिन दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके उद्घाटन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई नई दिल्ली से यशोभूमि 24.09 किलोमीटर हो जाएगी। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा। यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन कई सुविधाओं से लैस है। आठ एस्केलेटर, चार लिफ्ट और सीसीटीवी निगरानी, ​​पीए सिस्टम आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। अंडरग्राउंड रास्ते पर सुंदरता बढ़ाने के लिए दीवारों पर प्रिंटेड ग्लास लगाए गए हैं। वहीं, यशोभूमि कॉम्प्लेक्स में गेट नंबर दो के पास पार्किंग की फैसिलिटी है, जिसे यशोभूमि के कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

Leave a Reply