परेशानी में पड़ सकते हैं बॉलीवुड स्‍टार सनी देयोल, रोड शो में को लेकर पुलिस में शिकायत

चंडीगढ़। गुरदासपुर सीट सनी देओल उर्फ अजय सिंह देओल पर अपने रोड शो केे दौरान धा‍र्मिक भावनाओंं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ चंडीगढ़ से सटे खरड़ थाने मेंं शिकायत दी गई है। यह शिकायत शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने दी है। उन्‍होंने सनी देओल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 
शिकायत की कॉपी और शिकायत पत्र निशांत शर्मा ने अपने फेसबुक वॉल पर भी पोस्ट किया है। शिकायतकर्ता निशांत शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्‍होंने सनी देओल के रोड शो की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट देखा। उस तस्वीर में सनी देओल एक वाहन पर बैठे है। जिस वाहन पर सनी देओल सहित अन्य समर्थक बैठे

है, उसके ठीक सामने भगवान शिव जी की फोटो लगी हुई है। इसी फोटो से ठीक ऊपर सनी देओल पैर कर बैठे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस तरह अभिनेता सनी देओल ने भगवान शिव का निरादर किया है। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए इस मामले पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए।
खरड़ थाना प्रभारी भगवंत सिंह ने बताया कि निशांत शर्मा ने अभिनेता व भाजपा प्रत्याशी सनी देयोल उर्फ अजय सिंह देयोल के खिलाफ धॉर्मिक भावनाओं को ठेेेस  पहुंचाने की शिकायत दी है।  मामले की शिकायत लेकर आला अधिकारियों से सलाह लेकर जांच की जा रही है। 
 

Leave a Reply