सीएम योगी ने दिया चुनाव आयोग को नोटिस का जवाब 

लखनऊ  | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब दे दिया है। आयोग उनके जवाब का अध्ययन कर रहा है। आयोग ने 2 मई को योगी को 20 अप्रैल को संभल की एक चुनावी जनसभा में दिए गए भाषण में कही गई कथित आपत्तिजनक बातों पर नोटिस दिया था और उनसे 24 घंटों में जवाब मांगा था। संभल के जिला निर्वाचन अधिकारी ने योगी के भाषण की वीडियो क्लिप मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा था जिसे उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग को संदर्भित कर दिया था। अपने भाषण में योगी ने गठबंधन के प्रत्याशी को ‘बाबर की औलाद' कहा था और मतदाताओं से पूछा था कि क्या वे देशद्रोही के हाथों में देश की बागडोर सौंपना चाहते हैं? .

Leave a Reply