अहमदाबाद-हबीबगंज के बीच एसी हमसफ़र स्पेशल ट्रेन 07 मई से चलेगी

अहमदाबाद | रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद से हबीबगंज (वाया गोधरा-रतलाम-उज्जैन) हमसफ़र एसी 06 मई से 02 जुलाई 2019 तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 01670 हबीबगंज-अहमदाबाद एसी हमसफ़र स्पेशल दिनांक 06 मई से 01 जुलाई 2019 तक प्रति सोमवार रात्रि 20.45 बजे हबीबगंज से चलकर प्रति मंगलवार प्रातः 09.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01669 अहमदाबाद-हबीबगंज एसी हमसफर स्पेशल दिनांक 07 मई से 02 जुलाई तक प्रति मंगलवार प्रातः 10.40 बजे अहमदाबाद से चलकर रात्रि 23.45 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन संत हिरदारामनगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, मेघनगर, दाहोद, गोवारा, डाकोर तथा नडियाद स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 01669 अहमदाबाद-हबीबगंज स्पेशल की यात्रा सभी कम्प्यूटरकृत यात्री आरक्षण केंद्रों व आईआरसीटीसी वेबसाइट से दिनांक 05 मई से प्रारंभ होगा। ट्रेन में 13 थर्ड एसी के हमसफ़र श्रेणी के कोच रहेंगे।
