शाहिद की नन्हीं परी मीशा का फैशन सेन्स 

स्टार किड्स की तसवीरों को लेकर तो सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज रहता है, लेकिन यहां हम बात अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की नन्हीं परी मीशा की बात कर रहे हैं, जिनके फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो शाहिद और मीरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने बच्चों के फोटोज भी साझा करने में दिलचस्पी दिखाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मीशा कपूर की क्यूटनेस के चर्चे भी आम होते हैं। यहां आपको बतला दें कि यह छोटी बच्ची का फैशन सैन्स भी गजब का है, इसलिए अब तो कहा जाने लगा है कि वो तो क्यूटनेस के साथ ही एक फैशनिस्टा बनने की तैयारी में दिख रही हैं। कुछ ने तो यहां तक कह दिया है कि मीशा फैशन डीवा को कड़ी टक्कर देने आ रही हैं। यह सब चर्चा इसलिए शुरु हुई क्योंकि मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीशा की फोटो शेयर करते हुए बतौर कैप्शन लिखा कि 'मिस्सीज स्टाइल फाइल' अपने कपड़े खुद चुन रही हैं। वन शोल्डर ड्रेस और जिम बूट्स।' दूसरी एक और फोटो में मीशा वन शोल्डर फ्रिल ड्रेस पहनीं दिखती हैं, जिसके कैप्शन में मीरा ने लिखा है कि 'डॉन्ट किल माई वाइब।' मीरा कपूर के फोटो कैप्शन तो यही कहते हैं कि मीशा फैशन के मामले में गंभीर हैं और वो खुद अपने कपड़े चुनती हैं और उनकी पसंद परफेक्ट भी होती है। 
 

Leave a Reply