शराब पीने के लिए निर्माणाधीन टंकी पर चढ़े, आग से हड़कंप

कोरबा। शहर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में लकड़ी की सेंटरिंग में अाग लगने से अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दर्री के सरदार पटेल नगर में बन रही टंकी पर कुछ लोग शराब पीने के लिए ऊपर चढ़े थे। शराब पीने के दौरान सिगरेट जलाने के बाद फेंकी गई माचिस की तीली से सेंटरिंग की रस्सी में आग लग गई।
बताया जाता है कि 5 युवक शराब पीने के लिए 33 मीटरकी ऊंचाई में जा चढ़े थे , सिगरेट से नारियल की रस्सी में आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आग भड़कने से पहले युवक नीचे उतर आए।
