फानी चक्रवात से प्रभावित उड़ीसा को गुजरात ने दी पांच करोड़ की सहायता

अहमदाबाद | फानी चक्रवात से प्रभावित उड़ीसा में जनजीवन को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोषित की 5 करोड़ की सहायता का ऐलान किया है| मुख्यमंत्री रूपाणी ने उड़ीसा में फानी तूफान के कारण मची तबाही से वहां के जनजीवन को फिर से बहाल करने राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि उडीसा में फानी चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है| तूफान फानी की चपेट में आकर 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है| उड़ीसा के करीब 10000 गांव और 52 शहरी क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास के काम शुरू किए गए हैं| इस तूफान से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं|

Leave a Reply