अक्षय तृतीया / सस्ता होने के कारण अहमदाबाद में 50 किलो सोने की एडवांस बुकिंग

अहमदाबाद. मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सिर्फ अहमदाबाद में ही 50 किलो सोने की खरीदी के लिए एडवांस बुकिंग हुई है। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोना का दाम बीते अक्षय तृतीया पर 33,800 था और दाम बढ़कर 34,500 तक पहुंच गया था। लेकिन इस साल दाम घटकर 32,600 होने पर सोने की खरीदी बढ़ गई है।

100 किलो सोने की बिक्री का अनुमान
अहमदाबाद ज्वेलरी एसोसिएशन के उपप्रमुख जिगर सोनी के अनुसार अक्षय तृतीया पर अहमदाबाद में 100 किलो और राज्य में 350 से 400 किलो सोने की बिक्री होने का अनुमान है। अक्षय तृतीया शुभ कार्य के लिए मुहूर्त माना जाता है। 

2 हजार से अधिक स्थानों पर विवाह का आयोजन 
मंगलवार को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, वर्षी तप के पारना का दिन है। सामान्य तौर पर इस दिन विवाह के लिए शुभ मूहूर्त माना जाता है। अक्षय तृतीया के मुहूर्त पर शहर में 2 हजार से अधिक विवाह आयोजित किए गए है। शहर के जगदीश गोर महाराज के अनुसार विवाह की दक्षिण 5 हजार से 8 हजार रुपए तक चल रही है लेकिन अक्षय तृतीया के कारण दक्षिण में 1500 से 2 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। एक विवाह संपन्न कराने के लिए 4 भू देवों की जरूरत होती है। संपूर्ण शहर में 1200 से अधिक कर्मकांडी भूदेव आज विधि में शामिल होंगे। 

डीजे और बैंडबाजे के दाम में बढ़ोत्तरी 
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में डीजे तथा बैंड बाजे के दामों में 4 से 5 हजार रुपयों की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसमें न्यू अंबिका साउंड सिस्टम के मालिक पार्थ पटेल ने बताया कि ऑफ सीजन में डीजे का दाम 15 हजार चलता है, लेकिन शादियों के सीजन में इसमें 5 हजार की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं बैंड बाजे के एक दिन का दाम 25 हजार होता है जिसमें 6 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। 

आज ही के दिन हुई थी सत युग की शुरूआत: भट्‌ट 
अक्षय तृतीया, अविनाशी, चिरकालीन, शुभ मुहूर्त के तौर पर माना जाता है। ज्योतिष प्रदुमन भट्ट के अनुसार आज के दिन सत युग की शुरूआत हुई है। इसके साथ ही खेती काम की शुरुआत भी इसी दिन से होती है। खेती के संसाधन एवं बैलों का श्रृंगार भी किया जाता है। आज के दिन ग्रह गोचर स्थिति के अनुसार सूर्य-बुध का बुद्धादित्य योग, चंद्र-मंगल का अखंड लक्ष्मीयोग, चंद्र और शुक्र की स्थिति शुभ है। 

Leave a Reply