अलवर गैंग रेप केस में एक आरोपी गिरफ्तार, डीजीपी कपिल गर्ग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अलवर जिले के थानागाजी इलाके में एक विवाहिता से किए गए गैंग रेप मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है. आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 14 टीमें जुटी हुई हैं. प्रकरण को लेकर पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को इसकी जानकारी दी.
जयपुर में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीजीपी कपिल गर्ग ने बताया कि गैंग रेप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की 14 टीमें जुटी हुई है. जल्द ही शेष उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा. मामले में पांच आरोपियों को नामजद किया गया है. पीड़िता का मेडिकल मुआयना करा लिया गया है.
