आईस्क्रीम पार्लर संचालक की रेलवे ट्रैक पर मिली खून से लथ-पथ लाश

भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की रेलवे ट्रैक पर संदिगध हालत में यूवक की लाश मिलने की घटना सामने आई है। मृतक युवक का नाम दीपेंद्र कनोजिया बताया जा रहा है, पुलिस का कहना है की घटना हत्या है या हादसा इसका खूलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया गया हे की दीपेंद्र के हाथ कटे हुए मिले और उसके चेहरे पर पत्थर से कुचलने के भी निशान है, जिसके चलते इस मामले मे पुलिस ने हत्या की आंशका से इंकार नही किया है। ऐसा माना जा रहा है कि पहले दीपेंद्र की हत्या की गई और फिर उसकी लाश को ट्रैक पर फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार नारीयलखेड़ा में टॉप एन्ड टाउन आईस्क्रीम पार्लर का संचालन करने वाले एक युवक की लाश बीती रात 11 बजे देवकी नगर फाटक पर क्षत विक्षत हालत मे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया, जहॉ से बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिवार वालो को सोंप दिया गया। थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान उसके ड्रायविंग लायसेंस तथा आधार कार्ड जेब में मिलने के बाद में की गई थी। पुलिस के अनुसार दिपेश कनोजिया पिता दयानंद कनोजिया (26) विकास कॉलोनी हरसिद्धी मंदिर के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद आईसक्रीम पार्लर का संचालन करता था। उसके पिता विधुत विभाग में नौकरी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। उसका एक छोटा भाई और है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिपेश ने बीते कुछ महीने पहले ही व्यापार शुरू किया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। काम को लेकर किसी प्रकार के तनाव का जिक्र दिपेश ने कभी नहीं किया। परिवार में भी उसके संबंध मधुर थे। उसने खुदकुशी की हो इस बात की संभावना कम है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव पडे होने की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी थी। सूचना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपेश के शव को बरामद किया। इस बात का खुलासा नहीं हो सका है, कि उसकी जान हादसे के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से हुई की उसने खुदकुशी की है। घटना की जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है, जिससे यह पता चल सकेगा की मृतक ने आखरी बार किससे बात की थी। साथ ही पुलिस यह भी जानने मे जुटी है की मृतक अतिंग समय किसके साथ था।
