पश्चिमी राजस्थान में छाया धूल का गुबार, तीन-चार दिन में होगी अंधड़ के साथ बारिश

चुरू । मई के पहले सप्ताह में ही राजस्थान में गर्मी ने कहर ढाहना शुरू कर दिया है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में दिन का तापमान करीब 44 डिग्री हो रहा है।वही पूर्वी राजस्थान में भी झुलसाने वाले गर्मी हो रही है।बता दें कि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में आसमान में धूल के गुबार छाये रहे।मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
राजस्थान के चूरू में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।पिछले दो दिनों से चूरू का तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में भी दिन के तापमान के खासी बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते जयपुर के तापमान में वृद्धि हुई है।हालांकि सुबह से धूल छाई रहने के कारण  सुबह छह बजे जयपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा जो सुबह ग्यारह बजे तक 34 डिग्री सेल्सियस पार कर गया।वहीं बीती रात जयपुर का न्यूनतम तापमान पहले से 3.4 डिग्री बढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज धूलभरी गर्म हवाएं चलने का अंदेशा जताया है और दिन का तापमान करीब 41 डिग्री रहने की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान के पूर्वोत्तर इलाकों में गर्मी से थोड़ी राहत है। अलवर में सबसे कम 20 डिग्री और श्री गंगानगर में 22.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।बता दें कि माउंट आबू में पिछले कुछ दिनों से न्यूनत तापमान 20 डिग्री पर ही ठहरा है।राजस्थान के मैदानी इलाके बाड़मेर में 29.9 डिग्री, फलोदी में 31.4 डिग्री, जोधपुर 28.7 डिग्री, जैसलमेर 26.4 डिग्री, कोटा में 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

Leave a Reply