आग लगने से 1 की मौत, एक दर्जन घायल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एक बारात में सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। जिसमें करीबन 1 दर्जन लोग घायल हो गए जबकि 1 महिला की मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक थाना सिधौली क्षेत्र के गांव सुंदर नगर निवासी सतीश की पुत्री अलका का विवाह ग्राम जमुई निवासी सूरज के साथ तय हुआ था। कल दूल्हा सूरज बारात लेकर गांव सुंदर नगर पहुंचा। आज सुबह बारातियों के लिये घर पर नाश्ते का इंतजाम किया जा रहा था कि तभी अचानक सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी आग ने धीरे धीरे भीषण रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के प्रयास में दुल्हन की मां मंजू (52) गम्भीर रूप से झुलस गई जबकि 1 दर्जन बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां दुल्हन की मां मंजू की मौत हो गयी तथा अन्य 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply