किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो ईट से ईट बजा देगें – चौहान 

सिरोंज । बुधवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सागर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह के समर्थन के लिये आमसभा करने सिरोंज हेलीकॉटर से पहुचें और हैलीपेड से सीधे नवीन बसस्टैंड पर आयोजित सभा स्थल पर पहुचकर सभा को संबोधित करते हुऐ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चार माह पूर्व झूठे सच्चे वादे करके सरकार तो कॉग्रेस ने बना ली। लेकिन सिरोंज के लोग कॉग्रेस के बहकाबे में नहीं आये और सिरोंज को रिकार्ड मतों से जिताया। राहुल बाबा ने दस दिन में कर्जा माफ करने की बात कहीं थी और राहुल बाबा गिन गिन कर दस दिन बतातें थे और कहते थे ग्यारहवे दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल दूगा आज चार महीने हो गयें लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। कल सीएम ने मेरे घर कॉग्रेसियों  को भेजा और कृषि विभाग की सूची भेज दीं। मैं भी 15 साल मुख्यमंत्री रहा हू तो मैनें उनसे बैंको की सूची मांगी। क्योंकि प्रदेश में किसानों का 48 हजार करोड़  रूप्ये कर्जा माफ होना है और आप बैंको को कर्जा भर दो किसानों का कर्जा माफ हो जावेगा। लेकिन  इन्होंने मात्र बैंको को 13 सौं  करोड़ रूप्ये दिये है कमलनाथ प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो चुनाव बाद हम ईट से ईट बजा देगें साथ ही कहाकि मैं मुख्यमंत्री नहीं हू तो अभी कमजोर नहीं हू टाईगर अभी जिंदा है। और उन्होंने उसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी राज बहादुर सिंह के लिये समर्थन करने का अनुरोध किया गया।  उसके पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा एवं विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा संबोधित कियागया। वही हेलीपैड पर विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा पूर्व सीएम का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। इसदौरान रमेश यादव, जितेन्द्र बघेल,शिवकुमार भार्गव, प्रंशात पालीवाल, रघुवीर रघुवंशी, तोषमणि पंथी, पारस तारण, पप्पू साहू, सीताराम कुशवाह, मनीष श्रीवास्तव,वीरेन्द्र यादव आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकता एवं लोग मौजूद थें।

Leave a Reply