CG Board CGBSE 10th, 12th Result 2019 : रिजल्ट आज

Chhattisgarh Board of Secondary Education,  CGBSE Class 10 और Class 12 का रिजल्ट आज 10 मई को जारी करने जा रहा है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस साल बोर्ड में 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 1 मार्च से 23 मार्च के बीच हुए थे। इसके अलावा 12वीं बोर्ड के एग्जाम 2 मार्च से लेकर 29 मार्च तक हुए थे। अब 2018 के रिजल्ट की बात करें तो 10वीं का रिजल्ट 68.6 फीसदी रहा था। वहीं 12वीं का रिजल्ट 77 फीसदी रहा था। पिछले साल 2,76,906 स्टूडेंट्स ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं 10वीं के लिए 4,42,060 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
 

Leave a Reply