ऋषभ ने रसेल और गेल को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले तीन साल में आईपीएल में सबसे अधिक 87 छक्के लगाकर आंद्रे रसेल और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। जहां रसेल ने पिछले तीन सालों में 83 छक्के लगाए हैं। वहीं, गेल ने पिछले तीन सालों में कुल 75 छक्के लगाये हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड रसेल के नाम है जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कई तूफानी पारियां खेलते हुए कुल 14 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा 34 और 29 छक्कों के साथ क्रिस गेल और मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले हार्दिक पांड्या दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में ऋषभ ने 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 21 गेंदों में 49 रन बनाए थे। गेल और रसेल की टीमे आईपीएल से बाहर हो गयीं हैं, ऐसे में अब ऋषभ शीर्ष पर बने रहेंगे। 

Leave a Reply