संतकबीरनगर सीट: ‘रामराज’ और ‘निषाद राज’ का नारा बुलंद करने वाले कौन हैं प्रवीण निषाद?

गोरखपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराकर सियासत में हड़कंप मचाने वाले प्रवीण निषाद ने समाजवादी पार्टी से रिश्ता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. पेश से इंजीनियर प्रवीण निषाद को पार्टी ने संतकबीरनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. बदलते वक्त कर साथ सांसद प्रवीण निषाद अब यूपी में रामराज के साथ निषाद राज का नारा बुलंद करने का दावा कर रहे हैं. समाजवादी कुनबे से अलग होकर एनडीए के साथ खड़ी होने वाली निषाद पार्टी का विजन आम राजनीतिक दलों से काफी अलग है.

प्रवीण के पिता संजय निषाद ने 'निषाद पार्टी' की स्थापना 2016 में की था. 2017 में इसने यूपी के 72 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतार दिए. पहले ही चुनाव में पार्टी ने एक विधायक के साथ खाता खोल दिया. आपको बता दें कि निषाद पार्टी का पूरा नाम है 'निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल'. यह अंग्रेजी में बनता है NISHAD.यानी एक साथ दो निशाने साधे गए हैं. निषादों में 15-16 उपजातियां शामिल हैं.
संतकबीरनगर से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद उर्फ संतोष ने वर्ष 2009 में एनआईईटी ग्रेटर नोएडा से बीटेक (मैकेनिकल ब्रांच) की है और इंडो एलोसिस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भिवाड़ी, राजस्थान में बतौर प्रोडक्शन मैनेजर तकरीबन तीन वर्षों तक काम कर चुके हैं. इस नौकरी के दौरान ही उन्होंने सिक्किम मनीपाल यूनिवर्सिटी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में एमबीए की डिग्री हासिल की.

इंजीनियर प्रवीण कुमार निषाद राष्ट्रीय एकता परिषद और अन्य कई संगठनों में जिम्मेदार पदों पर रहे हैं. जब इनके पिता डा. संजय निषाद ने अगस्त 2016 में निषाद पार्टी बनाई तब प्रवीण ने बतौर प्रदेश प्रभारी की हैसियत से काम किया.
 

Leave a Reply