IPL के फाइनल मुकाबले से पहले रोहित शर्मा पहुंचे तिरुपति, पत्नी और बेटी भी थीं साथ

नई दिल्ली: इंडिया के टी20 लीग (IPL) के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. पत्नी ऋतिका सजदेह और मासूम बेटी समायरा भी उनके साथ इस धार्मिक यात्रा में शामिल थीं. आईपीएल का फाइनल मैच रविवार (12 मई) को खेला जाना है.
मुंबई इंडियंस ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 7 मई को उसके घर में हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के फाइनल में जगह बनाई. तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 5वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है.
दूसरे क्वॉलिफायर मैच में शुक्रवार (10 मई) को चेन्नई का मुकाबला दिल्ली से होना है. इसमें जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी. मुंबई टीम आईपीएल के 14 मुकाबलों में से 9 जीत चुकी है जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा. अब यह टीम 18 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में पहले स्थान पर काबिज है.

कप्तान रोहित की धर्मपत्नी ऋतिका आईपीएल के सफर में उनके साथ हैं. इससे पहले रोहित शर्मा ने रविवार को मुंबई में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपना अर्धशतक अपनी बेटी समायरा को समर्पित किया. अपने पचासा के बाद उन्होंने मैदान से ही व्हीआईपी गैलरी की ओर इसका संकेत देने के लिए एक इशारा किया. हालांकि, उन्होंने जब उसने ऐसा किया तो उनकी बेटी सो रही थी. लेकिन रोहित मैच खत्म होने के बाद मासूम को गोद में उठाकर मैदान पर लाए और उसके साथ कुछ समय बिताया. यह पल ने दर्शकों को अपनी ओर काफी आकर्षित किया.