नेत्रहीन शिक्षिका से बलात्कार

जयपुर । शहर में एक नेत्रहीन शिक्षिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने युवक पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घटना के संबंध में नाहरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नाहरगढ निवासी एक 35 वर्षीय नेत्रहीन शिक्षिका बच्चों को पढाती है कुछ सालों पहले उसके पति के पास एक युवक बे्रललिपि सीखने आया था इसी दौरान युवक से जान पहचान हो गई आरोपी ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने महिला से करीब दस हजार रूपए भी छीन लिए। महिला का पति भी नेत्रहीन है थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया मामला साल 2018 से चल रहा है आरोपी ने नेत्रहीन महिला को अलग अलग स्थानों पर बुलात्कार उसका शारीरिक शोषण किया है आरोपी ने महिला यह राशि भी कई बार ली है हाल ही में आरोपी पीडिता को चाकसू लेकर गया था।

Leave a Reply