बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

जयपुर । कानोता इलाके में घर में घुसकर आठ वर्षीय बालिका से पड़ौसी युवक के दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि दौसा का एक परिवार कानोता के नायला स्थित ईट-भट्टों में रहता है घर पर आठ वर्षीय बेटी को छोडक़र दंपति अपने काम पर चले गए। पड़ौस में रहने वाला आरीफ खान घर में बालिका को अकेला पाकर घुस गया और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकठा हो गए। भीड़ को जमा होते देखकर आरोपित आरीफ खान वहां से भाग निकला। लोगों की सूचना पर परिजनों ने घर पहुंचकर बेटी को संभाला। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित आरीफ की तलाश कर उसको गिरफ्तार किया।
