विश्व कप में बीसीसीआई ने रखी खिलाड़ियों के सामने ये शर्त

मुंबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 30 मई से इंग्लैंड में शुरु होने जा रहे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एक शर्त पर खिलाड़ियों को पत्नी और गर्लफ्रेंड को ले जाने की अनुमति दी है। बीसीसीआई ने कहा है कि क्रिकेटर सिर्फ 15 दिनों तक अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड को साथ रख सकते हैं, वह भी विश्व कप शुरू होने के 21 दिन बाद। विश्व कप 30 मई से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगा। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि विश्व कप के दौरान वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को साथ रखना चाहते हैं। जिसकी अनुमति दी जाए पर बीसीसीआई ने साफ किया है कि केवल 15 दिन की अनुमति दी गयी है। बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि नियम सभी के लिए समान रहेंगे।
