2 ट्रकों के बीच चपेट में आयी वैन, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

ग्वालियर के नज़दीक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी 2 लोग घायल है. एक मारुति वैन दो ट्रकों के बीच चपेट में आने से ये हादसा हुआ.पीड़ित जाटव परिवार डबरा का रहने वाला था.
मृतकों में महेश जाटव,उनकी पत्नी राजकुमारी जाटव, 14 साल की बेटी अंजलि, 7 साल का बेटा गोलू, इनके अलावा उनके ही परिवार के सदस्य मांगलिया जाटव, उनकी पत्नी नारायणी जाटव और 25 साल की सपना जाटव हैं.
ग्वालियर के नज़दीक आगरा-झांसी हाईवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी. ये परिवार डबरा का का था. सभी लोग मारुति वैन में सवार थे. सिरोल के मेहरा टोला नाका के पास इनकी गाड़ी दो ट्रकों के बीच चपेट में आ गयी. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि गाड़ी एकदम पिचक गयी और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए. ये परिवार मेंहदीपुर बालाजी
