2014 से केवल 2% ही बढ़ा मतदान, जानिए क्‍या रहे कारण

 बिहार में छठे चरण के चुनाव में आठ सीटों पर वोटिंग हो गई। इस चरण में उम्‍मीद थी कि मतदान का फीसद बहुत ज्‍यादा बढ़ेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फीसद बढ़ा, पर मामूली ही। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की तुलना में महज दो फीसद का इजाफा हुआ। रविवार को जिन आठ सीटों पर मतदान हुआ, उन सीटों पर 2014 में 57.25 फीसद लोगों ने वोट डाले थे, जबकि इस बार उन्‍हीं सीटों पर 59.38 फीसद वोट पड़े। इस तरह महज 2.13 फीसद का इजाफा हुआ। इसका एक बड़ा कारण गर्मी का मौसम व रमजान का महीना बताया जा रहा है। 
चुनाव आयोग ने जारी किये आंकड़े
मतदान के बाद बिहार चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार सबसे अधिक वाल्‍मीकिनगर और पश्चिमी चंपारण में 63 फीसद वोट पड़े। जबकि, महाराजगंज में सबसे कम 52 फीसद वोट डाले गए। अगर लोकसभा वार वोटों का फीसद देखें तो पाते हैं कि हर सीट पर भी कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। आंकड़े बताते हैं कि वाल्‍मीकिनगर में 2, पश्चिमी चंपारण में 3.41, पूर्वी चंपारण में 1.56, शिवहर में 3.27, वैशाली में 2.15, गोपालगंज में 4.60, सिवान में 0.22 तथा महाराजगंज में 0.55 फीसद का इजाफा हुआ। 
कोई कोई भीषण गर्मी तो कोई रोजा को बता रहा कारण 
काफी जागरुकता के बाद भी वोटों में मामूली बढ़त को लेकर लोगों का कहना है कि भीषण पड़ रही गर्मी के चलते ऐसा हुआ। 42 डिग्री तापमान पड़ रहा है, जिसके कारण काफी लोग वोट के लिए नहीं निकल पाए। वहीं कुछ लोग का कहना है कि अभी रोजा का समय है, इसके कारण भी काफी लोग वोटिंग के लिए नहीं निकल पाए। इवीएम तो कहीं मारपीट के कारण भी मतदान बाधित हुआ। कारण जो भी हो, लेकिन वोटों के प्रतिशत में मामूली बढ़त बेशक चिंता का विषय है।        

छठे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

वाल्‍मीकिनगर
2019:  63.80
2014: 61.80 
पश्चिमी चंपारण
2019: 63.90   
2014: 60.49  
पूर्वी चंपारण
2019: 58.70   
2014: 57.16 
शिवहर
2019: 60.00   
2014: 56.73 
वैशाली
2019: 61.37   
2014: 59.12 
गोपालगंज
2019: 59.20   
2014: 54.60 
सिवान
2019: 56.75   
2014: 56.53 
महाराजगंज
2019: 52.12   
2014: 51.57

पांचवें चरण की वोटिंग (फीसद में) 

सीतामढ़ी

2019:  56.90

2014: 56.87 

मधुबनी

2019: 55.50   

2014: 51.77  

मुजफ्फरपुर

2019: 61.30   

2014: 60.86 

सारण

2019: 58.00   

2014: 54.94 

हाजीपुर

2019: 57.72   

2014: 54.03

चौथे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

दरभंगा

2019: 56.68   

2014: 53.98 

उजियारपुर

2019: 60.56   

2014: 59.89  

समस्‍तीपुर

2019: 60.80   

2014: 55.35 

बेगूसराय

2019: 61.27   

2014: 59.27 

मुंगेर            

2019: 55.38   

2014: 52.40

तीसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

झंझारपुर

2019: 56.12   

2014: 55.99 

सुपौल        

2019: 62.80   

2014: 62.24 

अररिया

2019: 62.34   

2014: 60.46 

मधेपुरा

2019: 59.12   

2014: 58.61 

खगडि़या

2019: 58.83   

2014: 58.08

दूसरे चरण की वोटिंग (फीसद में) 

बांका

2019: 58.00   

2014: 57.69 

भागलपुर

2019: 58.20  

2014: 57.38  

कटिहार

2019: 68.20  

2014: 67.39 

पूर्णिया

2019: 64.50   

2014: 63.88 

किशनगंज

2019: 64.10  

2014: 63.31

Leave a Reply