तस्वीरों में देखें मतदान के लिए युवाओं में जोश, बुजुर्गों ने भी दी महापर्व में आहुति

Loksabha Election 2019 के महापर्व में मतदान की आहुति डालने के लिए युवाओं में जोश है। पहली बार मतदान कर रहे युवा खासे उत्साहित हैं। युवा मतदान के बाद सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं और सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में हरियाणा में बुजुर्गों में भी खूब जोश है। भले ही कुछ बुजुर्ग चलने में असमर्थ हों, लेकिन पारिवारिक सदस्यों का सहारा लेकर वह मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। 

राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाेगों की कतारें लगी हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। 

Leave a Reply