ऐतिहासिक बज्रेश्वरी मंदिर में 7 लाख रुपए की डकैती, कैमरे में कैद हुई वारदात

मुंबई. बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में शुक्रवार रात तीन बजे पांच से छह लोगों ने डकैती डाली है। डकैतों ने मंदिर में घुसकर वहां तैनात एकमात्र सुरक्षाकर्मी को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद मंदिर में रखी दानपेटी को तोड़कर उसमें से 7 लाख रुपये उड़ा लिए। डकैती की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
पालघर जिले के विरार पूर्व में भिवंडी अम्बाडी रोड पर स्थित बज्रेश्वरी इलाके में स्थित बज्रेश्वरी योगनी देवी के इस मंदिर का वर्णन पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। वारदात के समय सिर्फ एक चौकीदार होने के कारण लुटेरे आसानी से इस वारदात को अंजाम देने में कामयाब हुए। 

नाराज लोगों ने बुलाया बंद  
जब मंदिर में हुई इस डकैती का गांव वालों को पता चला तो उन्होंने इस घटना का विरोध करते हुए पूरे गांव को बंद कर दिया। नाराज लोगों का कहना है कि ये महाराष्ट्र का ऐतिहासिक मंदिर है और इसकी सुरक्षा को लेकर सरकार हमेशा से उदासीन रही है।

Leave a Reply